एडिटर्स गिल्ड ने कुलदीप नैयर को श्रद्धांजलि अर्पित की

नई दिल्ली, 23 अगस्त (आईएएनएस)। एडिटर्स गिल्ड ने गुरुवार को वरिष्ठ पत्रकार कुलदीप नैयर के निधन पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

कुलदीप नैयर भारतीय पत्रकारिता के पुरोधाओं में से एक थे व गिल्ड के संस्थापक सदस्य थे।

गिल्ड ने एक बयान में कहा कि गिल्ड के अध्यक्ष के तौर पर नैयर ने इसे ऊर्जावान व दूरदर्शी नेतृत्व प्रदान किया।

बयान में कहा गया कि कुलदीप नैयर रिपोर्टर के एडिटर माने जाते थे। उन्होंने ‘द स्टेट्समैन’ व ‘द इंडियन एक्सप्रेस’ जैसे कई समाचार संगठनों में महत्वपूर्ण पदों को संभाला और अपनी टीम के संवाददाताओं व संपादकों को वैचारिक रूप से मजबूत किया।

इस बयान में कहा गया, “उनके कई प्रसिद्ध न्यूज स्कूप युवा पत्रकारों की पीढ़ियों को उनकी तीक्ष्णता, विश्वसनीयता,गति और परिश्रम के प्रति प्रेरित करते रहेंगे। कुलदीप नैयर ने अपने लेखन से मीडिया की आजादी पर रोक लगाने वाले दमनकारी आपातकाल शासन से लड़ाई लड़ी। इसकी वजह से उन्हें गिरफ्तार किया गया।”

कई पुस्तकों के लेखक कुलदीप नैयर एक मानवाधिकार कार्यकर्ता भी थे। वह ब्रिटेन में भारत के उच्चायुक्त रहे। बाद में नैयर को राज्यसभा के लिए नामित किया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493