एनआईए ने आईएस संदिग्ध के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया

नई दिल्ली, 3 जून (आईएएनएस)। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने दिल्ली की एक अदालत में शुक्रवार को आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) के एक संदिग्ध समर्थक के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया। आरोपी पर लोगों को आतंकवादी संगठन में शामिल होने के लिए प्रेरित करने का आरोप है।

अदालत के सूत्रों के मुताबिक, बंद कमरे में हुई सुनवाई के दौरान एनआईए ने जिला न्यायाधीश अमरनाथ के समक्ष आरोप-पत्र दाखिल किया। अदालत ने मामले की अगली सुनवाई की तारीख नौ जून मुकर्रर की है।

एनआईए ने मोहम्मद नासिर के खिलाफ आरोप-पत्र दाखिल किया और उस पर भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) के तहत आतंकवाद व आपराधिक षड्यंत्र का आरोप लगाया है।

चेन्नई का निवासी नासीर (23) को आईएस में शामिल होने के लिए जाते समय 12 दिसंबर, 2015 को गिरफ्तार कर लिया गया था। वह सूडान से वापस भेज दिया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493