लखनऊ , 3 जून (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में मथुरा के जवाहरबाग में हुई हिंसा पर राज्य के कैबिनेट मंत्री शिवपाल यादव ने शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर लाशों पर राजनीति करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि भाजपा के लोग अराजक हैं।
शिवपाल ने मथुरा कांड पर दुख भी जाहिर किया। उन्होंने कहा, “पुलिस प्रशासन की लापरवाही से बड़ा नुकसान हुआ। मथुरा में बड़ी दुखद घटना हुई और मुझे सभी की मौत पर दुख है।”
शिवपाल ने कहा कि गृहमंत्री ने रपट मांगी है, जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि सीबीआई जांच का मतलब है देर, इसलिए जल्द से जल्द मामले पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश में मथुरा के जवाहरबाग में हुई हिंसा में पुलिस अधीक्षक मुकुल द्विवेदी और थाना प्रभारी फरह, संतोष यादव सहित अब तक 24 लोगों के मरने की पुष्टी हुई है। इसमें 22 कब्जाधारी शामिल हैं। जवाहरबाग में शवों की तलाश अभी भी जारी है।
dharmpath.com dharmpath