नई दिल्ली, 3 जून (आईएएनएस)। दूरसंचार क्षेत्र में कारोबार करने वाली कंपनी स्पाइस मोबिलिटी लिमिटेड ने शुक्रवार को कहा कि उसकी सहायक कंपनी स्पाइस ऑनलाइन रिटेल ने दूरसंचार डिवास कारोबार करने के लिए हॉटस्पॉट सेल्स एंड सोल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड स्थापित की है।
कंपनी द्वारा जारी बयान में कहा गया है कि इस प्रकार हॉटस्पॉट सेल्स एंड सोल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड स्पाइस मोबिलिटी की सहायक कंपनी बन गई है।
स्पाइस ऑनलाइन रिटेल देश में इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे उत्पादों की एक प्रमुख ऑनलाइन ई-कॉमर्स कंपनी है।
स्पाइस रिटेल ने 2005 में हॉटस्पॉट के रूप में कारोबार करना शुरू किया था। 2009 में हॉटस्पॉट ने सेल्युकॉम के भारतीय कारोबार का अधिग्रहण कर लिया और इसके बाद संयुक्त कारोबार का नाम स्पाइस ऑनलाइन रिटेल लिमिटेड रखा गया।
dharmpath.com dharmpath