एनडी तिवारी से मिलने लोहिया संस्थान पहुंचे योगी

मालूम हो कि पूर्व मुख्यमंत्री नारायण दत्त तिवारी सीने में संक्रमण के कारण मंगलवार को यहां भर्ती हुए थे। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री योगी बुधवार को उनका हाल जानने के लिए लोहिया संस्थान पहुंचे। इस दौरान योगी ने एनडी तिवारी से हाल चाल पूछा। दोनों नेताओं के बीच कुछ पुरानी बातें भी हुई। इस मौके पर एनडी तिवारी के पुत्र रोहित शेखर तिवारी एवं पत्नी उज्‍जचला शर्मा भी मौजूद रही।

वहीं एनडी तिवारी का इलाज कर रहे संस्थान के हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. भुवन चंद्र तिवारी ने बताया, “उनके सीने में संक्रमण है। इसी कारण उन्हें सांस लेने में तकलीफ हो रही है। उन्हें आक्सीजन दी जा रही है। लेकिन खतरे की कोई बात नहीं है। दो-तीन दिनों में वह स्वस्थ होकर अपने घर चले जाएंगे।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493