एनपीसीआई ने जून में 1 करोड़ लेनदेन का आंकड़ा पार किया

मुंबई, 3 जुलाई (आईएएनएस)। भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (एनपीसीआई) के एकीकृत भुगतान इंटरफेस ने जून में एक करोड़ लेन-देन का आंकड़ा पार कर लिया।

एनपीसीआई के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी ए. पी. होता ने सोमवार को कहा कि साल 2016 के अगस्त से इसकी शुरुआत के बाद पिछले 11 महीनों में लेन-देन में 10 गुना वृद्धि हुई है और इस साल जून में 10 करोड़ से अधिक लेनदेन दर्ज किए गए हैं।

होता ने कहा, “यूपीआई लेनदेन में वृद्धि का मुख्य कारण सदस्य बैंकों, व्यापारियों और उपभोक्ताओं के बीच इसकी बढ़ती स्वीकार्यता है। साथ ही यूपीआई आधारित भारत इंटरफेस फॉर मनी (भीम) का इसमें महत्वपूर्ण योगदान है।”

एनसीपीआई का जोर अब अधिक प्रणालियों के साथ भीम एप के नए संस्करण को लांच करने पर है।

उन्होंने कहा कि पिछले तीन महीनों में अप्रैल में 72 लाख, मई में 93.6 लाख और जून में 1.03 करोड़ यूपीआई लेनदेन दर्ज किए गए।

साल 2016 के अगस्त में यूपीआई को 21 बैंकों के साथ लांच किया गया था। अब यूपीआई के साथ 50 बैंक जुड़े हैं और बड़ी संख्या में व्यापारी भी लेनदेन के लिए इससे जुड़ रहे हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493