बांद्रा से गोरखपुर व वलसाड से छपरा के बीच 2 जोड़ी स्पेशल ट्रेन

पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी संजय यादव ने बताया कि 09015/09016 बांद्रा टर्मिनस-गोरखपुर-बांद्रा टर्मिनस ग्रीष्मकालीन साप्ताहिक विशेष गाड़ी बांद्रा टर्मिनस से 8, 15, 22 एवं 29 जुलाई (दिन शनिवार) को तथा 9, 16, 23 एवं 30 जुलाई (दिन रविवार) को गोरखपुर से चार फेरों के लिए चलाई जाएगी।

उन्होंने कहा कि इसी प्रकार 09019/09020 वलसाड-छपरा-वलसाड ग्रीष्मकालीन साप्ताहिक विशेष गाड़ी 9, 16, 23 एवं 30 जुलाई (दिन रविवार) को वलसाड से तथा 11, 18, 25 जुलाई एवं एक अगस्त (दिन प्रत्येक मंगलवार) को छपरा से चार फेरों के लिए चलाई जाएगी ।

यादव ने बताया, “बांद्रा टर्मिनस-गोरखपुर ग्रीष्मकालीन विशेष साप्ताहिक गाड़ी बांद्रा टर्मिनस से 05.10 बजे प्रस्थान कर दूसरे दिन कानपुर सेंट्रल, लखनऊ (उत्तर रेलवे) होते हुए गोरखपुर 14.25 बजे पहुंचेगी। वापसी यात्रा में 09016 गोरखपुर-बांद्रा टर्मिनस ग्रीष्मकालीन साप्ताहिक विशेष गाड़ी गोरखपुर से 20.55 बजे प्रस्थान कर दूसरे दिन लखनऊ (उत्तर रेलवे), कानपुर सेंट्रल होते हुए बांद्रा टर्मिनस 10.20 बजे पहुंचेगी।”

उन्होंने कहा, “इसी तरह 09016 वलसाड़-छपरा ग्रीष्मकालीन साप्ताहिक विशेष गाड़ी वलसाड से 23.35 बजे प्रस्थान कर दूसरे दिन खंडवा, इटारसी होते हुए तीसरे दिन छह बजे छपरा पहुंचेगी। वहीं वापसी यात्रा में 09020 छपरा-वलसाड ग्रीष्मकालीन साप्ताहिक विशेष गाड़ी छपरा से 07.35 बजे प्रस्थान कर दूसरे दिन खंडवा, भुसावल होते हुए वलसाड़ 15.10 बजे पहुंचेगी।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493