नई दिल्ली, 16 दिसम्बर (आईएएनएस)। केंद्रीय गृह मंत्रालय के तहत आने वाले पुलिस अनुसंधान एवं विकास ब्यूरो (बीपीआरएंडडी) के 45वें स्थापना दिवस पर गुरुवार को जम्मू एवं कश्मीर के राज्यपाल एन.एन. वोहरा यहां डॉ. आनंदस्वरूप स्मृति व्याख्यान देंगे।
यह व्याख्यान पुलिस अनुसंधान एवं विकास ब्यूरो के संस्थापक निदेशक डॉ. आनंदस्वरूप गुप्ता की स्मृति में प्रति वर्ष आयोजित किया जाता है।
यहां जारी एक बयान के अनुसार, 1939 में भारतीय पुलिस से जुड़ने से पहले डॉ. गुप्ता ने रॉयल एयर फोर्स में संक्षिप्त सेवाएं दी थी। 1970 में जब ब्यूरो की स्थापना की गई तो डॉ. गुप्ता को इसका पहला निदेशक नियुक्त किया गया। इसके अतिरिक्त, वह नई दिल्ली स्थित अपराध एवं फोरेंसिक विज्ञान संस्थान के भी पहले निदेशक थे।
उन्होंने पुलिस पर दो किताबें : ‘भारत में अपराध एवं पुलिस (1861 तक) यानी क्राइम एंड पुलिस इन इंडिया’ और ‘ब्रिटिश काल में पुलिस (1861 से 1947 तक) यानी द पुलिस इन ब्रिटिश इंडिया’ लिखी।
dharmpath.com dharmpath