नई दिल्ली, 9 फरवरी (आईएएनएस)। अगर आप अपने पसंदीदा पांच सितारा रेस्तरां की स्वादिष्ट डिश का स्वाद उठाना चाहते हैं, लेकिन दिन भर के काम की थकान के बाद इतनी दूर जाना आपके लिए समस्या है तो एक नया एप आपकी समस्या दूर कर सकता है।
‘फ्रूडल’ नामक यह एप आपको तीन सितारा और पांच सितारा रेस्तरां से बेहद कम समय में गरमागर्म खाना मंगवाने की सुविधा देता है।
यह एप आपको पांच से सात किमी की दूरी तक खाना मंगवाने की सुविधा प्रदान करने वाले अन्य फूड ज्वाएंट्स के विपरीत 12 किमी की दूरी तक खाना मंगवाने की सुविधा देगा।
कंपनी के एक बयान के मुताबिक, “बड़ी संख्या में खाना पहुंचाने वाले कर्मचारियों की मौजूदगी और एक से डेढ़ घंटे तक खाना गर्म रखने वाले खास बैग्स के कारण यह संभव है।”
एप के संस्थापक तन्मय गर्ग ने कहा, “कई बार आप दूर जाकर रेस्तरां में खाने की जगह अपने घर या कार्यालय में ही आराम से खाना चाहते हैं, लेकिन अब तक यह संभव नहीं था, क्योंकि अधिकांश पांच सितारा होटल और बड़े रेस्तरां खाना घर या किसी अन्य जगह पहुंचाने की सुविधा नहीं देते। इसी जरूरत को देखते हुए फ्रूडल को लॉन्च किया गया है।”
dharmpath.com dharmpath