नई दिल्ली, 9 फरवरी (आईएएनएस)। आप वेलेंटाइन्स डे के मौके पर अपनों को टेडी बीयर देते ही रहे होंगे, लेकिन इस बार आप उन्हें खास डिजाइनर टेडी बीयर्स तोहफे में देकर उनकी खुशियों को कई गुना बढ़ा सकते हैं।
रितू कुमार, रीना ढाका, वरुण बहल और कई अन्य प्रख्यात भारतीय डिजाइनर्स ने वेलेंटाइन्स डे के मौके पर अद्वितीय टेडी बनाने के लिए अपनी रचनात्मकता का इस्तेमाल किया है।
प्यार के इस उत्सव पर डीएलएफ एंपोरियो भी एक खास कार्यक्रम ‘मेड विद लव’ लेकर आया है, जिसमें वेलेंटाइन्स पॉप अप-स्टोर में डिजाइनर कलेक्शन्स का खास संग्रह पेश किया गया है।
इस स्टोर से आप आशिमा-लीना, शांतनु एंड निखिल, गौरव गुप्ता, मोनिशा जयसिंह और नीरू कुमार जैसे डिजाइनर्स द्वारा खास तौर पर डिजाइन किए गए उपहार और टेडी बीयर्स ले सकते हैं।
डीएलएफ एंपोरियो के वरिष्ठ उपाध्यक्ष दिनाज मधुकर ने कहा, “हम इस वेलेंटाइन्स को बेहद खास बनाने की कोशिश में जुटे हैं और इसके तहत हमारे वेलेंटाइन पॉप-अप स्टोर में हमारे डिजाइनर्स द्वारा तैयार विशिष्ट उपहारों का संग्रह होगा।”
उन्होंने कहा, “ये सीमित संस्करण टेडी बीयर्स और वेलेंटाइन्स प्रेरित संग्रह सालों से हमारे उपभोक्ताओं का पसंदीदा रहा है।”
dharmpath.com dharmpath