फातुल्लाह, 9 फरवरी (आईएएनएस)। आईसीसी यू-19 विश्व कप के क्वार्टर फाइनल में भारत से हारने वाली नामीबिया पांचवें स्थान के लिए खान साहेब उस्मान अली स्टेडियम में होने वाले प्ले ऑफ मुकाबले में बुधवार को इंग्लैंड से भिड़ेगी।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, नामीबिया ने स्कॉटलैंड और दक्षिण अफ्रीका को हराकर विश्व कप में अच्छा प्रदर्शन किया।
हालांकि वह क्वार्टर फाइनल में भारत से हारकर खिताब की दौड़ से बाहर हो गई। भारत ने नामीबिया को 197 रनों से हराया था।
नामीबिया को इंग्लैंड के खिलाफ खेलना है। दूसरी ओर इंग्लैंड को क्वार्टर फाइनल में श्रीलंका के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था।
dharmpath.com dharmpath