एफ-1 : रोसबर्ग ने जीता यूरोपीयन ग्रां प्री

बाकू, 19 जून (आईएएनएस)। मर्सिडीज टीम के जर्मन चालक निको रोसबर्ग ने रविवार को बाकू सर्किट पर आयोजित यूरोपीयन ग्रां प्री रेस जीत ली।

इस जीत के साथ रोसर्ग ने चालकों की सूची में अपनी स्थिति मजबूत की है।

फेरारी के चालक सबास्टियन विटल (र्जनी) दूसरे स्थान पर रहे जबकि फोर्स इंडिया के मेक्सिकन चालक सर्गियो पेरेज ने तीसरा स्थान हासिल किया।

रोसबर्ग के साथी चालक ब्रिटेन के लुइस हेमिल्टन को पांचवां स्थान मिला।

रोसबर्ग ने पोल पोजीशन से रेस की शुरुआत की थी और अब तक वह 19 एफ-1 खिताब जीत चुके हैं।

फेरारी के फिनिश चालक किमी राइकोनेन को चौथा स्थान मिला।

रोसबर्ग के चालकों की सूची4 में 141 अंक हो गए हैं जबकि हेमिल्टन 117 अंकों के साथ दूसरे और विटल 96 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493