एमएच370 की गुत्थी सुलझाने के एक कदम करीब जांचकर्ता

मलेशिया के परिवहन मंत्री लिउ तियोंग ने शनिवार को कुआलालंपुर अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे पर पहुंचने के बाद कहा, “आज तक हमें विस्तृत जांच रपट नहीं मिली। मैं जोर देकर कहना चाहूंगा कि हम जांच के नतीजों का इंतजार कर रहे हैं और हमें उम्मीद है कि हमें यह जल्द से जल्द मिल जाएगा। इस दौरान हम इस पर कुछ भी नहीं कह सकते।”

मलेशिया के उपपरिवहन मंत्री अब्दुल अजीज कपरावी ने शुक्रवार को कहा कि उन्हें बताया गया है कि रियूनियन द्वीप से मिला विमान का पंख बोइंग777 का है। अधिकारी ने कहा, “हां, मलेशिया एयरलाइंस ने मुझे बताया कि विमान का यह पंख बोइंग 777 का है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि यह उड़ान संख्या एमएच370 का है। इस बात की पुष्टि हो गई है कि यह बोइंग 777 का है।”

लिउ के मुताबिक, मलेशिया ने जांच में सहयोग के लिए दो दल रवाना किए हैं, जिनमें से एक दल को पेरिस और दूसरे को रियूनियन द्वीप भेजा गया है। आठ मार्च, 2014 को उड़ान भरने के बाद लंबे समय तक लापता होने के बाद एमएच370 में सवार सभी 239 यात्रियों को मृत मान लिया गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493