राफरिन (67) ने कहा, “शीतकालीन ओलंपिक खेल 2022 की मेजबानी जीतने के लिए मेरे सभी चीनी दोस्तों को बधाई।” उन्होंने बीजिंग के बाद ग्रीष्मकालीन ओलंपिक की मेजबानी जीतने के लिए पेरिस को शुभकामना दी।
मलेशिया के कुआलालंपुर में शुक्रवार को अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति के 128वें सत्र में चीन के बीजिंग शहर ने कजाकिस्तान के अलमाती शहर को 40 के मुकाबले 44 मतों से हराकर मेजबानी जीती।
बीजिंग ऐसा पहला शहर है, जिसने 2008 में ग्रीष्मकालीन ओलंपिक खेलों की मेजबानी की थी और उसके बाद शीतकालीन ओलंपिक खेलों की मेजबानी भी उसे मिली है।
dharmpath.com dharmpath