इस्लामाबाद, 1 अगस्त (आईएएनएस)। पाकिस्तान में इस साल की शुरुआत में दो गिरजाघरों पर हुए हमले के मामले में पांच संदिग्ध आतंकवादियों को गिरफ्तार किया गया है।
समाचार-पत्र ‘डान’ की वेबसाइट की रपट के मुताबिक, लाहौर के ईसाई बहुल योहानाबाद इलाके में दो गिरजाघरों पर 15 मार्च को तालिबान के दो आत्मघाती हमलावरों के हमला कर दिया था, जिसमें 15 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि 70 से अधिक लोग घायल हो गए थे।
तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) के जमात-उल-अहरार गुट ने हमले की जिम्मेदारी लेने का दावा किया था।
पुलिस ने कहा कि हमलावरों के पास से हथियार, विस्फोटक पदार्थ तथा डेटोनेटर बरामद हुए थे।
पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार संदिग्धों का संबंध एक प्रतिबंधित संगठन से है।
dharmpath.com dharmpath