हैदराबाद,1 अगस्त (आईएएनएस)। एक महिला ने शनिवार को अपने दो बच्चों को आग के हवाले करने के बाद यहां खुदकुशी कर ली।
पुलिस के अनुसार, घटना बैदराबाद के गचीवोवली क्षेत्र की है।
विनोदा(43) नामक महिला ने अपने दो बच्चों ज्योति(8), और विग्नेश(7) के ऊपर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा दी। इसके बाद उसने खुद आत्महत्या कर ली। सभी तीनों की घटनास्थल पर मौत हो गई।
महिला के पास से एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें लिखा है कि वह यह कदम इसलिए उठा रही है, क्योंकि उसका पति दूसरी महिला के साथ रह रहा है और वह अपने परिवार की देखभाल नहीं कर रहा है।
यह परिवार मेडक जिले का रहने वाला है और हैदराबाद में पिछले 10 वर्षो से रह रहा था।
dharmpath.com dharmpath