मलेशिया के परिवहन मंत्री लिओव तियोंग लाई ने पुष्टि प्रक्रिया में विशेषज्ञों से संयम रखने की आह्वान किया है।
लियोव ने कहा, “इस बात पर इस समय दोबारा जोर देना महत्वपूर्ण है कि इसकी अभी तक पुष्टि नहीं हुई है कि पाया गया कोई भी मलबा एमएच370 का है या नहीं।”
मोजांबिक में मिला मलबा संदिग्ध है और उसे प्रारंभिक विश्लेषण के लिए मलेशिया भेजा गया है।
मोजांबिक में ही मिले दूसरे मलबे को मलेशिया भेजा गया था।
लियोव ने कहा कि मलेशिया के अधिकारी दक्षिण अफ्रीका से संपर्क में हैं और मलबे को लाने के लिए विशेषज्ञों के एक दल को वहां भेजा जाएगा।
दोनों मलबों को एक अंतर्राष्ट्रीय जांच दल द्वारा पुष्टि के लिए ऑस्ट्रेलिया भेजा जाएगा।
फ्रांस के रियूनियन द्वीप पर पाए गए मलबे के बारे में लियोव ने कहा कि उसकी अधिकारियों द्वारा पुष्टि के लिए फ्रांस भेजा जाएगा।
उल्लेखनीय है कि कुआलालंपुर से बीजिंग जा रहा मलेशिया एयरलाइंस का विमान एमएच370 बीच रास्ते में लापता हो गया था। विमान में कुल 239 लोग सवार थे, जिनमें अधिकांश चीनी नागरिक थे।
विमान के फ्लैपरॉन को ही अब तक विमान का एकमात्र मलबा करार दिया गया है।
dharmpath.com dharmpath