एमजीआर की जन्मशती पर रिश्तेदारों ने पार्टी से नाता तोड़ा

चेन्नई, 17 जनवरी (आईएएनएस)। तमिलनाडु की सत्तारूढ़ अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (अन्ना द्रमुक) सरकार जहां इस वर्ष पार्टी के संस्थापक एम. जी. रामचंद्रन की जन्मशती का वर्ष मना रही है, वहीं उनके दो रिश्तेदारों ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का दामन थाम लिया है।

केंद्रीय जहाजरानी राज्य मंत्री पोन राधाकृष्णन ने मंगलवार को एक बयान जारी कर कहा कि एमजीआर के बड़े भाई एम. जी. चक्रपाणि के पौत्र प्रवीण और एमजीआर की भतीजी लीलावती भाजपा में शामिल हो गए हैं।

संयोग से दिवंगत मुख्यमंत्री जे. जयललिता की भतीजी जे. दीपा ने मंगलवार को ही राजनीति में कदम रखने की घोषणा की, लेकिन उन्होंने अभी यह स्पष्ट नहीं किया है कि वह अन्ना द्रमुक का ही हिस्सा बनेंगी या अपनी अलग पार्टी बनाएंगी।

दीपा ने कहा कि वह अपने अगले कदम के बारे में पूर्व मुख्यमंत्री जयललिता के जन्मदिन (24 फरवरी) पर कोई घोषणा करेंगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493