मोदी देश को बांट रहे : डॉ. अयूब

डॉ. अयूब ने कहा, “मोदी तीन तलाक के मुद्दे पर मुस्लिमों की रहनुमाई ना करें, पहले अपनी पत्नी जसोदा बेन को इंसाफ दें।”

एक जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, “मोदी ने शादी तो कर ली, लेकिन अपनी बीवी को पारिवारिक सुख नहीं दे पाए। उनकी पत्नी तलाकशुदा की जिंदगी जी रही हैं, कभी उनका भी ख्याल कर लिया करें।”

डॉ. अयूब ने कहा, “प्रधानमंत्री मोदी सांप्रदायिक राजनीति को बढ़ावा दे रहे हैं और बड़ी चलाकी से आरएसएस के एजेडों पर काम कर रहे हैं। वह मजहब के नाम पर देश को बांट रहे हैं। ‘सबका साथ सबका विकास’ का उनका नारा उसी तरह का एक जुमला है, जैसा लोकसभा चुनाव के समय उन्होंने कई जुमले गढ़े थे। जिसका हर वादा झूठा साबित हो रहा हो, उस पर कोई यकीन कैसे करेगा।”

समाजवादी पार्टी को कटघरे में खड़ा करते हुए डॉ. अयूब ने कहा, “सपा और भाजपा जाति और धर्म के नाम पर वोट मांगती है। सांप्रदायिकता को रोकने के लिए प्रदेश में महागठबंधन की जरूरत है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493