एमटीवी मूवी अवार्ड : ‘स्टार वार्स : द फोर्स अवेकन्स’ मूवी ऑफ द ईयर

लॉस एंजेलिस, 11 अप्रैल (आईएएनएस)। एमटीवी मूवी अवार्ड्स में मशहूर हॉलीवुड फिल्म ‘स्टार वार्स : द फोर्स अवेकन्स’ को मूवी ऑफ द ईयर घोषित किया गया और अभिनेत्री डेजी रिडले को ‘ब्रेकथ्रू परफार्मेस’ पुरस्कार दिया गया।

वेबसाइट ‘ऐसशोबिज डॉट कॉम’ की रिपोर्ट के अनुसार, पुरस्कार समारोह का आयोजन कैलिफोर्निया स्थित वार्नर ब्रदर्स स्टूडियोज में हुआ और इसका प्रसारण रविवार रात हुआ। ‘स्टार वार्स : द फोर्स अवेकन्स’ के निर्देशक जे.जे. अब्राम्स को पुरस्कार सैमुअल एल. जैक्सन व एलेक्जेंडर स्कार्सगार्ड के हाथों मिला।

पुरस्कार समारोह के मेजबान अभिनेता ड्वेन जॉनसन उर्फ द रॉक और केविन हार्ट रहे।

अब्राम्स ने कहा, “मुझे कहना होगा कि स्टार वार्स की कहानी का हिस्सा होना एक असाधारण सम्मान है।”

वहीं, ब्रेकथ्रू परफार्मेस पुरस्कार पाने वाली अभिनेत्री रिडले ने पुरस्कार मिलने के बाद कहा, “एक ऐसी फिल्म का हिस्सा होने पर कमाल की अनुभूति होती है, जो सभी लिंग, मुकाबलों व आयुवर्ग का एक सकारात्मक तरीके से प्रतिनिधित्व करती है।”

रिडले के सह-अभिनेता एडम ड्राइवर को सर्वश्रेष्ठ खलनायक चुना गया।

चार्लीज थेरोन को ‘मैड मैक्स : फ्यूरी रोड’ में उनकी भूमिका के लिए बेस्ट फीमेल परफार्मेस के पुरस्कार के लिए चुना गया।

फिल्म ‘पिच परफेक्ट 2’ को सर्वश्रेष्ठ सामूहिक प्रस्तुति और रिबेल विल्सन व एडम डिवाइन के चुंबन दृश्य के लिए सर्वश्रेष्ठ चुंबन के पुरस्कार से नवाजा गया। वहीं, ‘डेडपूल’ फिल्म ने सर्वश्रेष्ठ हास्य अदाकारी (रेयान रेनॉल्ड्स) व सर्वश्रेष्ठ मारधाड़ (ऐड स्क्रिन) का पुरस्कार जीता।

विजेताओं की सूची :

-मूवी ऑफ द ईयर : स्टार वार्स : द फोर्स अवेकन्स

-सच्ची कहानी : स्ट्रेट ओट्टा कॉम्पटन

-वृत्तचित्र : एमी

-बेस्ट फीमेल परफॉर्मेस : चार्लीज थेरोन (मैड मैक्स : फ्यूरी रोड)

-बेस्ट मेल परफॉर्मेस : क्रिस प्रैट (जुरासिक वर्ल्ड)

-ब्रेकथ्रू परफॉर्मेस : डेजी रिडले (स्टार वार्स : द फोर्स अवेकन्स)

-सर्वश्रेष्ठ हीरो : जेनिफर लारेंस (द हंगर गेम्स मॉकिंगजे, पार्ट 2)

-सर्वश्रेष्ठ खलनायक : एडम ड्राइवर (स्टार वार्स : द फोर्स अवेकन्स)

-सर्वश्रेष्ठ यथार्थ परफॉर्मेस : एमी पोहलर (इनसाइड आउट)

-सर्वश्रेष्ठ मारधाड़ : रयान रेनॉल्ड्स व ऐड स्क्रिन ( डेडपूल वर्सिज अजाक्स)।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493