एमसीडी अस्पतालों में भ्रष्टाचार के पीछे भाजपा : आप

नई दिल्ली, 15 जून (आईएएनएस)। आम आदमी पार्टी (आप) के नेता दिलीप पांडे ने बुधवार को दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के तीन अस्पतालों में भ्रष्टाचार का आरोप लगाया और उसके लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को जिम्मेदार ठहराया।

पांडे ने यहां कहा, “एमसीडी के तीन अस्पताल निविदा खोलने की प्रक्रिया के बिना ही किसी व्यक्तिगत कंपनी को स्वच्छता का ठेका दे रहे हैं।”

उन्होंने कहा कि इनमें हिंदू राव, कस्तूरबा गांधी और राजन बाबू टीबी अस्पताल शामिल हैं।

आप ने केंद्र सरकार पर आप सरकार के विधेयक पास न करने को लेकर भी निशाना साधा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493