पवन ऊर्जा कारोबार को बढ़ावा देने पर जोर

नई दिल्ली, 15 जून (आईएएनएस)। वैश्विक पवन दिवस के मौके पर इंडियन विंड टरबाइन मैन्युफैक्च र्स एसोसिएशन (आईडब्ल्यूटीएमए) ने शक्ति सस्टेनेबल एनर्जी फाउंडेशन, द इंडियन विंड एनर्जी एसोसिएशन (इनडब्ल्यूईए) और इडम इन्फ्रास्टंक्च र एडवाइजरी के साथ मिलकर यहां इंडिया हैबिटेट सेंटर में विंड डिस्कशन फोरम का आयोजन किया, जिसमें पवन ऊर्जा कारोबार को बढ़ावा देने पर जोर दिया गया।

बैठक की अध्यक्षता कें द्रीय बिजली विनियामक आयोग के पूर्व अध्यक्ष डॉ. प्रमोद देव ने की। अक्षय एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय की संयुक्त सचिव वर्षा जोशी ने इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत की।

इस में शक्ति सस्टेनेबल एनर्जी फाउंडेशन द्वारा ‘विंड विजन 2032’ और आईडब्ल्यूटीएमए द्वारा ‘विंडर्जी इंडिया 2017’ की घोषणा की गई

साथ ही इस कार्यक्रम में जनवरी 2017 में आईडब्ल्यूटीएमए द्वारा दिल्ली में तीन दिवसीय प्रदर्शनी और कॉन्फ्रें स विंडर्जी इंडिया 2017 कार्यक्रम आयोजित कराने की घोषणा भी की गई।

आईडब्ल्यूटीएमए के चैयरमेन सर्वेश कुमार ने कहा, “विंडर्जी इंडिया 2017 के लिए इससे बेहतर समय और कुछ नहीं हो सकता था। यह उद्योग तेजी से आगे की ओर बढ़ रहा है और यह तेजी से प्रतिस्पर्धी हो रही है। विंडर्जी इंडिया 2017 सभी पक्षों को न सिर्फ भारत में पवन ऊर्जा के तीन दशकों का उत्सव मनाने के लिए जुटाएगा बल्कि भविष्य के लिए भी रणनीति तय करने के लिए एकजुट होंगे जिसमें अक्षय ऊर्जा महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।”

विंडर्जी 2017 भारत में पवन ऊर्जा के लिहाज से होने वाला सबसे बड़ा आयोजन होगा और पवन ऊर्जा उद्योग से जुड़े लोगों के लिए नेटवर्किं ग के लिहाज से बेजोड़ अवसर होगा। इस आयोजन में प्रमुख सरकारी प्राधिकारी, अंतर्राष्ट्रीय और राष्ट्रीय कंपनियां, सेवाप्रदाता, बेहतरीन नवोन्मेशी, व्यापक वित्तीय इकाइयां और अन्य सभी पक्ष एक छत के नीचे मौजूद होंगे।

आईडब्ल्यूटीएमए के महासचिव डीवि गिरि ने इस मौके पर कहा, “विंडर्जी इंडिया 2017 से पवन ऊर्जा कारोबार को बढ़ावा मिलेगा जबकि ‘मेक इन इंडिया’ कार्यक्रम को मदद मिलेगी। पवन ऊर्जा क्षमता के लिहाज से भारत दुनिया में चौथे स्थान पर है जिसकी वार्षिक उत्पादन क्षमता 9,500 मेगावाट है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493