एमसीडी चुनाव में भाजपा आगे

नई दिल्ली, 26 अप्रैल (आईएएनएस)। दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) चुनाव की बुधवार को जारी मतगणना के शुरुआती रुझानों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) आगे चल रही है। वहीं, दिल्ली में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (आप) पिछड़ गई है।

शुरुआत में तीसरे स्थान पर चली गई आप हालांकि दूसरे स्थान पर आ गई है, पर बेहतर प्रदर्शन न कर पाने से असंतुष्ट पार्टी के नेता मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास पर जुट गए हैं। इनमें दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया भी शामिल हैं।

शुरुआती रुझानों में आप के भाजपा और कांग्रेस के बाद तीसरे स्थान पर चले जाने से परेशान सिसोदिया सहित पार्टी के अन्य नेता केजरीवाल के सिविल लाइन्स स्थित आवास पर पहुंच गए हैं।

हालांकि जल्द ही पार्टी दूसरे स्थान पर आग गई और इसने कांग्रेस को तीसरे स्थान पर धकेल दिया।

निर्वाचन अधिकारियों के मुताबिक, फिलहाल भाजपा 110 वार्डो में आगे है, जबकि आप 28 में और कांग्रेस 23 वार्डो में आगे है।

इससे पहले के रुझानों में भाजपा को 160, कांग्रेस को 45 और आप को 16 वार्डो में आगे बताया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493