एयरटेल प्रीपेड ग्राहक से प्रति सेकेंड आधार पर लेगी शुल्क

नई दिल्ली, 21 सितम्बर (आईएएनएस)। दूरसंचार सेवा प्रदाता कंपनी भारती एयरटेल ने सोमवार को एक बयान में कहा कि उसने अपने प्रीपेड ग्राहकों के लिए प्रति सेकेंड आधार पर बिल योजना शुरू कर दी है।

बयान में कहा गया है, “कंपनी की ‘ग्राहक सबसे पहले’ प्रतिबद्धता के अंतर्गत ‘जितने का उपयोग करें, उतने का भुगतान करें’ योजना के तहत शुरू किए गए बिल प्लान से ग्राहक उतने ही समय के लिए भुगतान करेंगे, जितनी देर तक वह कंपनी के नेटवर्क का इस्तेमाल करेंगे।”

भारती एयरटेल (भारत और दक्षिण एशिया) के विपणन निदेशक अजय पुरी ने कहा, “हमारे ग्राहक हमारे कारोबार में होने का कारण हैं। इसलिए उन्हें विश्वस्तरीय अनुभव देने की प्रतिबद्धता के साथ हम लगातार नवाचार युक्त योजना पेश करते रहते हैं।”

बयान के मुताबिक कंपनी अपने सभी प्रीपेड प्लान को प्रति सेकेंड आधारित करेगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493