बिहार : जेल से मादक पदार्थ, सिम कार्ड बरामद

दरभंगा, 21 सितम्बर (आईएएनएस)। बिहार के दरभंगा मंडल कारागार (जेल) में सोमवार सुबह छापेमारी में मोबाइल सिम कार्ड, चार्जर, मादक पदार्थ सहित कई आपत्तिजनक वस्तुएं बरामद हुई हैं।

दरभंगा (सदर) के पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) दिलनवाज अहमद ने बताया कि जिलाधिकारी कुमार रवि और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ए़ क़े सत्यार्थी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में पुलिस ने जेल में छापेमारी की। छापेमारी के दौरान विभिन्न कैदी वाडरें की तलाशी ली गई। इस दौरान गांजा, भांग, चिलम, चाकू, कैची, दो मोबाइल चार्जर, नशीली दवाइयां और सिम कार्ड बरामद हुए हैं।

उन्होंने बताया कि जिलाधिकारी ने जेल के अंदर कैंची, चाकू और नशीले पदार्थ कैसे पहुंचे, इसकी जांच के आदेश दिए हैं। इसके अलावा कैदी से मिलने आने वालों पर भी खास नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं।

उल्लेखनीय है कि बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनजर राज्य भर की जेलों में छापेमारी का सिलसिला जारी है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493