नई दिल्ली, 24 मई (आईएएनएस)। पटना से नई दिल्ली आ रहे एक एयर एंबुलेंस के दोनों इंजन फेल हो गए, जिसके बाद उसे पश्चिमी दिल्ली के नजफगढ़ के एक गांव में आपात स्थिति में उतरना पड़ा। विमान में सात लोग सवार थे।
अग्निशमन अधिकारियों ने कहा कि घटना में दो यात्रियों को चोटें आई हैं।
सभी यात्रियों को अस्पताल पहुंचाया गया है।
अग्निशमन अधिकारियों ने कहा कि घटनास्थल पर कम से कम 12 अग्निशमन वाहन पहुंच गए हैं।
विमान एक खेत में उतरा।
dharmpath.com dharmpath