एरागोन मोटरसाइकिल ग्रां प्री. में विनालेस ने हासिल की पोल पोजीशन

एल्कानिस (स्पेन), 24 सितम्बर (आईएएनएस)। स्पेनिश यामाहा राइडर मावेरिक विनालेस ने एरागोन मोटरसाइकिल ग्रां प्री टूर्नामेंट में पोल पोजीशन हासिल की है।

समाचार एजेंसी एफे की रिपोर्ट के अनुसार, विनालेस ने एक मिनट 47.635 सेकेंड में सियुदाद डेल मोटर दे एरागन सर्किट को पार कर पोल पोजीशन हासिल की।

इस क्वालीफाइंग रेस में विनालेस के हमवतन जॉर्ज लोरेंजो को दूसरा स्थान हासिल हुआ। वह विनालेस से केवल 0.1 सेकेंड पीछे थे।

विनालेस के इतावली टीम के साथी राइडर वालेंतीनो रोस्सी ने इस रेस में तीसरा स्थान प्राप्त किया।

इस टूर्नामेंट के मौजूदा विजेता और स्पेनिश राइडर मार्क माक्र्वेज (रेप्सोल होंडा) इस रेस में पोल पोजीशन को हासिल कर सकते थे, लेकिन वह क्यू-2 चरण पर ही पिछड़ गए। उन्हें पांचवें स्थान से संतोष करना पड़ा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493