एलजीबीटी समुदाय का असहिष्णुता के खिलाफ मार्च

कोलकाता, 7 दिसम्बर (आईएएनएस)। एलजीबीटी (लेस्बियन, गे, बाइसेक्सुअल और ट्रांसजेंडर) समुदाय 13 दिसम्बर को असहिष्णुता के खिलाफ ‘कोलकाता रेनबो प्राइड वॉक’ में शामिल होगा। आयोजनकर्ताओं ने सोमवार को यह जानकारी दी।

वॉक का 14वां आयोजन अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का संरक्षण और सबके लिए समान अधिकारों की पैरवी करेगा।

प्रतिभागी शहर में कॉलेज स्क्वेयर से वाय चैनल के बीच स्वतंत्रता, समानता और अधिकार के लिए देशभर में छोटी-बड़ी लड़ाइयों को सदृढ़ करने की मांग करते हुए मार्च करेंगे।

आयोजनकर्ताओं ने कहा, “हालांकि आम जनता के बीच लैंगिक अधिकारों (एलजीबीटी) के लिए आंदोलन चलाया जा रहा है, लेकिन देश सुरक्षा, निजी स्वतंत्रता और अल्पसंख्यक अधिकारों के मामले में दो कदम पीछे जा चुका है।”

दुष्कर्म, हत्या, जाति आधारित हिंसा पर सार्वजनिक बहस की खबरों, असहिष्णुता और हिंसा की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए ‘कोलकाता रेनबो प्राइड वॉक’ का इरादा समानता, सहिष्णुता, प्रेम और एकता के लिए एक राजनीतिक वक्तव्य देने का है।

समुदाय के एक सदस्य सौविक के मुताबिक यह मार्च केवल एलजीबीटी समुदाय के लिए नहीं बल्कि सभी समुदायों के लिए है।

सौविक ने आईएएनएस को बताया, “अब यह केवल लैंगिक या यौन अधिकारों की ही बात नहीं है। मार्च में असक्षम लोगों, महिलाओं और बच्चों सभी के लिए समानता की पैरवी की जाएगी।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493