एशिया प्रशांत जूनियर गोल्फ में संयुक्त 14वें रहे अदिती-कश्यप

ताओयूआन (ताइवान), 27 अगस्त (आईएएनएस)। भारत के गैर पेशेवर गोल्फ खिलाड़ी करणदीप कोचर और अदिती अशोक वाली टीम ने गुरुवार को एशिया प्रशांत जूनियर गोल्फ चैम्पियनशिप में संयुक्त रूप से 14वां स्थान हासिल किया।

भारतीय गोल्फ संघ (आईजीयू) की ऑर्डर ऑफ मेरिट में इस समय दूसरे स्थान पर मौजूद दोनों खिलाड़ियों की टीम ने टूर्नामेंट के तीसरे राउंड के बाद कुल 15 ओवर 303 का स्कोर हासिल किया।

आईजीयू ऑर्डर ऑफ मेरिट में शीर्ष पर मौजूद शुभम नारायण और रिद्धिमा दिलावारी की टीम 16 ओवर 3-4 के स्कोर के साथ संयुक्त रूप से 15वां स्थान हासिल कर सकी।

टूर्नामेंट में 13 देशों की कुल 25 टीमों ने हिस्सा लिया।

व्यक्तिगत बालक वर्ग में करणदीप और शुभम क्रमश: संयुक्त सातवें और संयुक्त 12वें स्थान पर रहे।

वहीं व्यक्तिगत बालिका वर्ग में रिद्धिमा और अदिती ने क्रमश: संयुक्त सातवां और संयुक्त 15वां स्थान हासिल किया।

ब्रिटिश लेडीज एमैच्योर चैम्पियनशिप-2015 विजेता अदिती ने कहा, “मैं अपनी क्षमता के मुताबिक नहीं खेल पाई। तीसरे राउंड में मैं कई आसान पुट चूक गई। हालांकि कुल मिलाकर मैं अपने खेल से खुश हूं।”

करणदीप ने कहा, “मेरे खयाल से मैंने ठीक-ठीक प्रदर्शन किया, हालांकि मैंने कुछ मूर्खतापूर्ण गलतियां भी कीं। मेरी हिटिंग अच्छी रही और मुझे अपनी पुटिंग में सुधार की जरूरत है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493