मेसी ने जीता यूईएफए गोल ऑफ द ईयर अवार्ड

नायोन (स्विट्जरलैंड), 27 अगस्त (आईएएनएस)। स्पेन के शीर्ष फुटबाल क्लब एफसी बार्सिलोना के लिए खेलने वाले अर्जेटीनी स्टार स्ट्राइकर लियोनेल मेसी गुरुवार को 2014-15 सत्र के लिए यूईएफए गोल ऑफ द ईयर अवार्ड के विजेता चुने गए।

मेसी ने छह अप्रैल को जर्मनी के शीर्ष क्लब बार्यन म्यूनिख के खिलाफ चैम्पियंस लीग के पहले चरण के सेमीफाइनल मुकाबले में शानदार गोल किया था।

यह मैच 77वें मिनट तक गोलरहित रहा था। उसके बाद मेसी ने लगातार दो गोल किए। मेसी के अलावा नेमार के एक गोल की बदौलत बार्सिलोना यह मैच 3-0 से जीतने में सफल रहा था।

मेसी ने बार्यन के डिफेंडर जेरोम बोआटेंग को छकाते हुए गोलकीपर मैन्यूल न्यूएर के सिर के ऊपर से अपना दूसरा गोल किया था।

अवार्ड के लिए कुल 507478 वोट पड़े, जिसमें से मेसी को 39 फीसदी मत मिले।

सर्वश्रेष्ठ गोल का दूसरा पुरस्कार स्पेन के ही एक अन्य क्लब रियल मेड्रिड के लिए खेलने वाले पुर्तगाल के क्रिस्टियानो रोनाल्डो को मिला।

रोनाल्डो ने यह गोल इंग्लिश प्रीमियर क्लब लीवरपूल एफसी के खिलाफ दागा था। रोनाल्डो को 24 फीसदी मत मिले।

बार्सिलोना ने पिछले सत्र में इटली के शीर्ष क्लब यूवेंतस को 3-1 से हराकर चैम्पियंस लीग खिताब जीता था।

बार्सिलोना के गोलकीपर मार्क आंद्रे टेर स्टेगेन को बेस्ट सेव ऑफ द सीजन अवार्ड मिला। उन्हें यह अवार्ड बायर्न के खिलाफ चैम्पियंस लीग के सेमीफाइनल मुकाबले में शानदार बचाव के लिए दिया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493