एशेज : बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच में इंग्लैंड की टीम में कुरैन

लंदन, 25 दिसम्बर (आईएएनएस)। इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने बॉक्सिंग डे (26 दिसम्बर) से शुरू हो रहे एशेज सीरीज के चौथे टेस्ट मैच के लिए चोटिल क्रेग ओवरटन के स्थान पर सरे के टॉम कुरैन को टीम में जगह दी है।

ओवरटन की पसलियों में चोट है जिसके कारण वह आस्ट्रेलिया के खिलाफ मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (एमसीजी) पर खेले जाने वाले चौथे टेस्ट मैच का हिस्सा नहीं होंगे।

ईसीबी ने रविवार को एक बयान जारी कर कहा, “इंग्लैंड के कप्तान जोए रूट ने इस बात की पुष्टि की है कि सरे के तेज गेंदबाज टॉम कुरैन टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण करेंगे। वह वाका मैदान पर खेले गए तीसरे टेस्ट मैच में पसलियों में फ्रैक्चर के कारण टीम से बाहर गए क्रेग ओवरटन का स्थान लेंगे।”

22 साल के इस खिलाड़ी ने अभी तक इंग्लैंड के लिए सिर्फ एक वनडे और तीन टी-20 मैच खेले हैं। इंग्लैंड पहले ही पांच टेस्ट मैचों की एशेज सीरीज 0-3 से गंवा चुका है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493