इस्लामाबाद, 25 दिसम्बर (आईएएनएस)। पाकिस्तान की जेल में बंद कथित भारतीय जासूस कुलभूषण जाधव की पत्नी और मां यहां उनसे मिलने के लिए पाकिस्तान विदेश मंत्रालय के कार्यालय पहुंचीं।
पाकिस्तान के विदेश कार्यालय ने यह जानकारी देते हुए बताया कि दोनों महिलाएं जाधव से 30 मिनट की मुलाकात से पहले यहां ‘आराम से बैठी’ हैं। विदेश कार्यालय ने दोनों की तस्वीर ट्वीट कर यह जानकारी दी।
विदेश कार्यालय के प्रवक्ता मोहम्मद फैजल ने जाधव से मुलाकात से पहले जाधव की मां अवंति और उनकी पत्नी की तस्वीर ट्वीट की। उन्होंने कहा कि दोनों पाकिस्तान विदेश मंत्रालय में आराम से बैठी हैं। हमने अपनी प्रतिबद्धता निभाई है।
dharmpath.com dharmpath