नई दिल्ली, 11 मई (आईएएनएस)। राज्यसभा सदस्य टी. सुब्बारामी रेड्डी ने बुधवार को कहा कि विशेष सुरक्षा समूह (एसपीजी) सांसदों के साथ ‘बेरुखी से पेश’ आ रहा है। उन्होंने इस मसले पर सरकार से कार्रवाई की मांग की।
रेड्डी ने यह भी कहा कि उन्होंने इस मुद्दे पर एक विशेषााधिकार नोटिस भी पेश किया है।
उन्होंने कहा, “मैंने सांसदों के प्रति एसपीजी के अशिष्ट व्यवहार को लेकर एक विशेषाधिकार नोटिस भी दिया है।”
कांग्रेस सदस्य रेड्डी ने कहा, “उन्हें (एसपीजी को) कड़ाई से निर्देश दिया गया है कि वे सांसदों के प्रति शिष्टता दिखाएं। भले ही वे अपने दायित्व का निर्वाह कर रहे हैं, लेकिन सरकार को एसपीजी के लोगों को सांसदों के प्रति सम्मान दिखाने का निर्देश देना चाहिए।”
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सदस्य सुब्रमण्यम स्वामी ने हालांकि कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और उपाध्यक्ष राहुल गांधी के पास भी एसपीजी सुरक्षा है।
dharmpath.com dharmpath