नई दिल्ली, 16 जनवरी (आईएएनएस)। दिल्ली पुलिस ने यहां एक अवैध ऑनलाइन जुआ गिरोह का भंडाफोड़ किया और इसमें शामिल 41 लोगों को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस ने सूचना मिलने के बाद दक्षिण दिल्ली में रविवार की रात छापेमारी की।
पुलिस उपायुक्त रोमिल बन्निया ने कहा, “हमने संगम विहार के घर से स्टेशनरी, 13,000 से ज्यादा रुपये और सात महंगे मोबाइल फोन बरामद किए।”
उन्होंने कहा कि गिरफ्तार किए गए 41 लोगों में सात सदस्य रैकेट चलाने वाले और 34 खेलने वाले शामिल हैं। यह रैकेट कुछ महीनों से सक्रिय था।
dharmpath.com dharmpath