दिल्ली में जल आपूर्ति मंगलवार तक बाधित रहेगी

नई दिल्ली, 16 जनवरी (आईएएनएस)। दिल्ली जल बोर्ड (डीजेबी) ने सोमवार को कहा कि यहां अगले दो दिनों तक जल आपूर्ति बाधित रहेगी, क्योंकि तीन बड़े जल शोधन संयंत्रों (डब्ल्यूटीपी) में अमोनिया का स्तर काफी बढ़ गया है।

वजीराबाद, चंद्रावल और ओखला जल शोधन संयंत्रों में अमोनिया के स्तर अत्यधिक पाए जाने के बाद जल बोर्ड राष्ट्रीय राजधानी के अधिकांश भागों में रविवार रात जल आपूर्ति रोक दी थी।

दिल्ली जल बोर्ड के एक अधिकारी ने आईएएनएस से कहा, “यमुना नदी में अमोनिया के स्तर 3.8 पीपीएम (भाग प्रति दस लाख) तक बढ़ने से हमने जल आपूर्ति रोक दी। इस तरह की वृद्धि अत्यधिक है और संयंत्रों में इसका शोधन नहीं हो सकता। पेयजल में अमोनिया के स्तर की स्वीकृत सीमा 0.5 पीपीएम है।”

प्रभावित इलाके नई दिल्ली नगरपालिका परिषद, उत्तरी दिल्ली, उत्तर पश्चिम दिल्ली, केंद्रीय दिल्ली और पश्चिमी व दक्षिणी दिल्ली के कुछ हिस्सों में स्थित हैं।

इन कुछ इलाकों में चांदनी चौक, जमा मस्जिद, सिविल लाइंस, सुभाष पार्क, मुखर्जीनगर, शक्तिनगर, आदर्श नगर, मॉडल टाउन, जहांगीरपुरी, वजीरपुर औद्योगिक क्षेत्र, पंजाबी बाग और कालकाजी भी शामिल हैं।

अधिकारी ने कहा, “कम दबाव पर कुछ इलाकों में जल आपूर्ति बहाल हो गई है। हम मंगलवार तक जल आपूर्ति सामान्य बनाने की कोशिश करेंगे, लेकिन सभी संभावनाओं के अनुरूप यह कल के बाद यानी बुधवार तक नियमित होगी।”

जल बोर्ड ने एक बयान जारी कर कहा कि फोन नंबर 1916 पर फोन कर मांग करने पर पानी के टैंकर उपलब्ध कराए जाएंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493