ऑल इंडिया फॉर्वर्ड ब्लॉक के नेता अशोक घोष की हालत नाजुक

कोलकाता, 3 फरवरी (आईएएनएस)। ऑल इंडिया फॉर्वर्ड ब्लॉक के दिग्गज नेता और पार्टी के प्रदेश सचिव अशोक घोष की हालत बुधवार को भी नाजुक बनी रही।

चिकित्सकों ने कहा कि पश्चिम बंगाल में वाम मोर्चा के नेता घोष को मंगलवार को शहर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्हें वेंटीलेटर पर रखा गया है।

घोष (94) को निचले श्वसन तंत्र में संक्रमण की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया।

एक चिकित्सक ने कहा, “उन्हें अभी भी वेंटीलेटर पर रखा गया है। उनकी हालत नाजुक है, लेकिन नियंत्रण में है।”

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और वाम मोर्चा के अध्यक्ष बिमान बोस सति अन्य लोग उनका हालचाल लेने अस्पताल पहुंचे।

ऑल इंडिया फॉर्वर्ड ब्लॉक की स्थापना नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने की थी। घोष लंबे समय तक पार्टी के प्रदेश महासचिव रहे हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493