भुवनेश्वर, 11 अप्रैल (आईएएनएस)। ओडिशा के हिंसाग्रस्त भद्रक जिले में अधिकारियों ने मंगलवार को कर्फ्यू में नौ घंटे की ढील दी। इसके साथ ही भद्रक में स्थिति धीरे-धीरे पटरी पर लौटने लगी है।
इलाके में शैक्षणिक संस्थान एवं अन्य विभाग मंगलवार को खोले गए, हालांकि हिंसा भड़कने की आशंका के चलते उपस्थिति काफी कम दर्ज की गई।
सोशल नेटवर्किं ग साइट पर हिंदू देवी-देवताओं को लेकर की गई कथित अपमानजनक टिप्पणी के बाद इलाके में सांप्रदायिक हिंसा भड़क उठी थी।
जिलाधिकारी ज्ञान रंजन दास ने बताया कि जिला प्रशासन ने शुरू में सुबह 7.0 बजे से अपराह्न 2.0 बजे तक के लिए कर्फ्यू में ढील दी। लेकिन बाद में इसे दो घंटे बढ़ाकर 4.0 बजे तक कर दिया गया।
राजस्व मंडलायुक्त (केंद्रीय) ए. बी. ओटा ने बताया, “इलाके में धीरे-धीरे स्थिति सामान्य हो रही है। हम माहौल को सामान्य बनाए रखने के लिए हरसंभव कदम उठा रहे हैं।”
उन्होंने कहा कि प्रशासन ने पर्याप्त पुलिस सुरक्षा की व्यवस्था करने के बाद दवा विक्रेताओं को रात तक दुकानें खुली रखने की इजाजत दी है।
ओटा ने बताया कि इलाके में तनाव के चलते बंद की गई सोशल नेटवर्किं ग सेवाओं को पूरी तरह शांति स्थापित होने के बाद ही शुरू किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि कर्फ्यू के चलते गरीबों को हुए घाटे का मूल्यांकन किया जा रहा है और उसकी क्षतिपूर्ति के लिए कदम उठाए जा रहे हैं।
dharmpath.com dharmpath