जी थिएटर ने ‘अग्निपंख’ के 2 अतिरिक्त शो की घोषणा की

मुंबई, 11 अप्रैल (आईएएनएस)। जी थिएटर ने मार्च में नाटक ‘अग्निपंख’ के सफल पहले शो के बाद इसके दो अतिरिक्त शो मुंबई में करने की घोषणा की है।

अभिनेता गणेश यादव द्वारा निर्देशित इस नाटक में मीता वशिष्ठ मुख्य नायिका हैं। इसका मंचन नेशनल सेंटर फॉर द परफार्मिग आर्ट्स (एनसीपीए) में 14 अप्रैल को होगा।

अग्निपंख ऐतिहासिक पृष्ठभूमि पर आधारित नाटक है, जो आजादी के समय पूरे देश में चली परिवर्तन की हवा को दर्शाता है।

इस नाटक के बारे में मीता वशिष्ठ ने बताया, “पहले शो को मिली प्रतिक्रिया से हम बेहद खुश हैं, जिसका मंचन जी थिएटर ने किया था और हम यह जानकर खुश हैं कि अप्रैल में एनसीपीए में दूसरे शो का मंचन हो रहा है। नाटक एक महिला की शक्ति को दर्शाता है कि कैसे वह अपने राह में आने वाली हर रुकावट का सामना करती है। ‘बाईसाहेब’ की भूमिका निभाना सम्मान की बात है। मैं अगले शो को लेकर उत्साहित हूं।”

जी लाइव एंड जी टैलेंट के सीईओ सुनील बंच ने कहा कि थिएटर में दर्शकों की सराहना और संतुष्टि सबसे ज्यादा मायने रखती है और हम ‘अग्निपंख’ को मिली सकारात्मक प्रतिक्रिया से बेहद खुश हैं। उन्होंने कहा कि वह थिएटर के दिग्गज कलाकारों मीता वशिष्ठ, सत्यजीत और अन्य के साथ इस लोकप्रिय शो को मुंबई के दर्शकों के सामने पेश करने को लेकर उत्साहित हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493