ओडिशा के लिए कांग्रेस का 3 सदस्यीय पर्यवेक्षक दल गठित

नई दिल्ली, 22 जुलाई (आईएएनएस)। कांग्रेस ने ओडिशा में राजनीतिक स्थिति का आकलन करने के लिए पर्यवेक्षकों का एक तीन सदस्यीय दल गठित किया है।

नई दिल्ली, 22 जुलाई (आईएएनएस)। कांग्रेस ने ओडिशा में राजनीतिक स्थिति का आकलन करने के लिए पर्यवेक्षकों का एक तीन सदस्यीय दल गठित किया है।

कांग्रेस अध्यक्ष द्वारा गठित दल राज्य का दौरा करेगा और अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के महासचिव व ओडिशा के प्रभारी बी.के. हरिप्रसाद के साथ मिलकर काम करेगा।

पार्टी की ओर से जारी एक बयान के अनुसार, तीन सदस्यीय दल में ताम्रध्वज साहू, सुष्मिता देव और जीतेंद्र सिंह शामिल हैं। यह दल अपने दौरे के अंत में कांग्रेस अध्यक्ष को एक संयुक्त रपट सौंपेगा।

कांग्रेस ने यह कदम ऐसे समय में उठाया है, जब कुछ महीने पूर्व ओडिशा में हुए पंचायत चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) दूसरे स्थान पर रही थी, जबकि कांग्रेस तीसरे स्थान पर पहुंच गई थी। नवीन पटनायक के नेतृत्व वाला बीजू जनता दल (बीजद) पहले स्थान पर रहा था।

बयान के अनुसार, सोनिया गांधी ने पार्टी नेता रुचि गुप्ता को एआईसीसी की संयुक्त सचिव भी नियुक्त किया, जो पार्टी सचिव गिरीश चोडनकर को रिपोर्ट करेंगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493