बिहार में नमाजियों पर लाठीचार्ज मामले में गृहमंत्री से कार्रवाई की मांग (फोटो सहित)

मजलिस-ए-ओलमा-ए-हिंद के महासचिव मौलाना कल्बे जव्वाद ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान शनिवार को कहा कि पुलिस के लाठीचार्ज के कारण मौलाना शबीब काजिम आईसीयू में एडमिट हैं और उनके कई साथी गंभीर रूप से घायल हालत में अस्पताल में भर्ती हैं।

उन्होंने कहा, “उन्होंने इस घटना के बाद केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह से फोन पर बात की है और नमाजियों पर हुए लाठीचार्ज, उनकी गिरफ्तारी और वक्फ माफियाओं की जिला प्रशासन से मिलीभगत के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।”

गृहमंत्री ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही मौलाना और नमाजियों को रिहा कर दिया जाएगा साथ ही वक्फ माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई का यकीन भी दिलाया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493