ओडिशा के 3 इलाकों में सांप्रदायिक तनाव, कर्फ्यू

भुवनेश्वर, 13 सितंबर (आईएएनएस)। ओडिशा के तीन जिलों में भगवान गणेश व अन्य देवताओं की प्रतिमा विसर्जन के दौरान सांप्रदायिक तनाव के कारण प्रशासन ने इन इलाकों में दंड प्रक्रिया संहिता (सीआरपीसी) की धारा 144 लगा दी है।

पुलिस ने मंगलवार को कहा कि सुंदरगढ़ जिले के राउरकेला में, बालासोर जिले के सोरो में तथा केंद्रापाड़ा जिले के पातामुंडई में सांप्रदायिक तनाव के कारण धारा 144 लगा दी गई है।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि ईद-उल-अजहा के मद्देनजर, पर्याप्त संख्या में सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गया है।

राज्य के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) के.बी.सिंह ने कहा कि इन इलाकों में सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखने के लिए पर्याप्त संख्या में सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गया है।

उन्होंने कहा कि पुलिस उन बदमाशों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेगी, जो हुड़दंग में शामिल थे।

भगवान गणेश की प्रतिमा विसर्जन के लिए लोग जब अल्पसंख्यक बहुल इलाके नाला रोड से गुजर रहे थे, कुछ बदमाशों ने प्रतिमा पर ईंटें फेंकीं, जिसके बाद सोमवार देर रात राउरकेला में धारा 144 लगा दी गई।

दोनों समुदाय के लोगों ने एक दूसरे पर पथराव किया, जिसके बाद हालात पर काबू पाने के लिए पुलिस को हलका बलप्रयोग करना पड़ा।

घटना के बाद एक समूह ने एक कार में आग लगा दी और दो स्कूटरों को क्षतिग्रस्त कर दिया।

बीते तीन दिनों के दौैरान सांप्रदायिक हिंसा को लेकर बालासोर जिले के सोरो कस्बे में भी कर्फ्यू लगा दिया गया।

बालासोर के पुलिस अधीक्षक नीति शेखर ने कहा कि ईद के मद्देनजर, धारा 144 के तहत निषेधाज्ञा को कई घंटों के लिए हटा लिया गया, लेकिन यह बुधवार सुबह तक लागू रहेगा।

बीते नौ अगस्त को भगवान गणेश की प्रतिमा विसर्जन के दौरान दो समुदायों के बीच झड़प हो गई थी।

केंद्रापाड़ा जिले के पत्तामुंडई कस्बे में प्रतिमा विसर्जन करते जाते वक्त अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों द्वारा मस्जिद के सामने लाउडस्पीकर तथा ढोल-नगाड़ा बजाने का विरोध करने के कारण हुए विवाद के बाद कर्फ्यू लगा दिया गया।

केंद्रापाड़ा के पुलिस अधीक्षक नितिनजीत सिंह ने कहा, “हालात नियंत्रण में हैं। इलाके में शांति बहाल करने के लिए हमने पर्याप्त संख्या में सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493