लाइट इंडिया एक्सपो-2016 5-7 अक्टूबर तक

नई दिल्ली, 13 सितम्बर (आईएएनएस)। लाइटों की विशेष प्रदर्शनी ‘लाइट इंडिया एवं इंडिया इलेक्ट्रिकल बिल्डिंग टेक्नॉलजी एक्सपो-2016’ का पांच से सात अक्टूबर 2016 तक दिल्ली के प्रगति मैदान में मैसे फ्रैकफर्ट इंडिया द्वारा संयुक्त आयोजन किया जाएगा।

इलेक्ट्रिक लैंप एंड कॉम्पोनेंट मैनुफैक्चर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एलकोमा) और मैसे फ्रैकफर्ट इंडिया ने आज इसकी दिल्ली स्थित जसोला ऑफिस में की।

इलेक्ट्रिक लैंप एंड कॉम्पोनेंट मैनुफैक्च र्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एलकोमा) के महासचिव श्याम सुजान ने बताया, “प्रकाश व्यवस्था का भविष्य इंटेलिजेंट लाइटिंग है या दूसरे शब्दों में कहें तो स्मार्ट लाइटिंग है। इस संयुक्त प्रदर्शनी में उद्योग आधुनिक तरह के प्रकाश प्रौद्योगिकीयों की खोज करने के लिए तैयारी कर रहा है।”

मैसे फ्रैकफर्ट इंडिया के कार्यकारी निदेशक राज मानिक ने बताया, “इस एक्सपो में आगंतुकों को भारत की वाणिज्यिक, शहरी और स्मार्ट सिटी स्पेस के लिए दिलचस्प टेक्नोलॉजी की खोज करने को मिलेगी। इंडस्ट्री के सभी ब्रांड इस एक्सपो में उपस्थित रहेगें।”

‘लाइट इंडिया व इंडिया इलेक्ट्रिकल बिल्डिंग टेक्नॉलजी एक्सपो 2016’ स्मार्ट सिटीज व एलईडी के बढ़ते क्षेत्र में एक प्रमुख व्यापार का मंच पेश करेगा। 16,000 वर्गमीटर के क्षेत्रफल में लगने वाली यह प्रदर्शनी देश की सबसे बड़ी प्रदर्शनी है जिसका आयोजन प्रगति मैदान के हॉल नंबर आठ, नौ, 10, 11, 12 एवं 12ए में किया जाएगा।

इस एक्सपो के साथ ही एलकोमा द्वारा प्रमुख उद्योग चुनौतियों व एनर्जी एफिशिएंसी पैरामीटर्स को संबोधित करने और पेशेवरों को विकासोन्मुख उद्योग प्रगति मे माहिर रखने के लिए एक तकनीकी कॉफ्रेंस रखी जाएगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493