जयपुर एफसी के 2 खिलाड़ी यूरोपीयन क्लबों में ट्रायल पर

जयपुर, 13 सितम्बर (आईएएनएस)। जयपुर एफसी के दो खिलाड़ी प्रशांत नारायण चौधरी और शिव प्रताप इस समय यूरोपियन क्लबों के लिए ट्रायल दे रहे हैं।

क्लब ने मंगलवार को इस बात की घोषणा की।

क्लब ने बताया है कि यह दोनों खिलाड़ी बार्सिलोना स्थिति फनडासियोन मार्सेल अकादमी में पिछले दो साल से प्रशिक्षण ले रहे हैं और यूरोपीयन यूथ फुटबाल लीग (ईवाईएफएल) में खेल रहे हैं।

इस समय यह दोनों मेड्रिड में कई क्लबों में चल रही ट्रायल में अपनी किस्मत अजमा रहे हैं।

इन्होंने पिछले सप्ताह ईएमएफ सी.डी.कोबेना एफसी का दौरा किया था और उसके अभ्यास सत्र का हिस्सा रहे थे। इन्होंने क्लब के साथ सी.डी. मोलारेनो के खिलाफ मैच भी खेला था जिसमें 2-1 से जीत हासिल की थी।

राजस्थान फुटबाल संघ ने एक बयान में कहा कि इन खिलाड़ियों को जल्द ही अच्छे मौके मिलेंगे और वह अपना पेशेवर करियर शुरू कर सकेंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493