ओडिशा : छात्रा से दुष्कर्म करने वाला गिरफ्तार

भुवनेश्वर, 20 दिसम्बर (आईएएनएस)। ओडिशा के भुवनेश्वर में एक निजी मेडिकल कॉलेज के छात्रावास प्रभारी को परिसर में एमबीबीएस प्रथम वर्ष की छात्रा के साथ दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है।

आरोपी की पहचान कटक जिले के एटागढ़ के मनोज कुंटिया के रूप में हुई है।

पुलिस निरीक्षक के.पी. मिश्रा ने कहा, “पीड़िता की शिकायत के बाद आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। दोनों के मेडिकल परीक्षण करा लिए गए हैं।”

पुलिस के अनुसार, कुंटिया ने कथित रूप से मंगलवार रात दुष्कर्म किया। कुंटिया ने हालांकि आरोप से इंकार किया है।

आरोपी ने दावा किया कि मंगलवार रात नौ बजे उसने छात्रा को उसके पुरुष दोस्त के साथ आपत्तिजनक अवस्था में देखा था।

उसने मीडिया को बताया, “मैं उन दोनों पर चिल्लाया और प्राचार्य से घटना के बारे में बताने की बात कही। बाद में मैं अपने कमरे में सोने गया, लेकिन पुलिस सुबह चार बजे मुझे यहां ले आई।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493