ओडिशा, तेलंगाना, महाराष्ट्र में भारी बारिश का अलर्ट

नई दिल्ली-पूर्वी भारत (East India) के तहत आने राज्यों में बिहार, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल में से फिलहाल झारखंड और ओडिशा में तेज बारिश का दौर है. मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के पूर्वानुमान के मद्देनजर ओडिशा के कई जिलों में भारी बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना है. मलकानगिरी, नबरंगपुर और कालाहांडी जिलों को ‘रेड जोन’ की चेतावनी के तहत रखा गया है, जबकि 14 अन्य जिले ‘ऑरेंज जोन’ में आते हैं.  मौसम पूर्वानुमान के अनुसार, अगले तीन दिनों तक राज्य के ज्यादातर जिलों में भारी बारिश जारी रहने की संभावना है. आईएमडी भुवनेश्वर की निदेशक मनोरमा मोहंती ने बताया कि यह चक्रवात 27 सितंबर की सुबह दक्षिण ओडिशा और उत्तरी आंध्र प्रदेश के तटों को पार कर सकता है, जिससे पूरे ओडिशा में भारी बारिश होने की संभावना है. अगले 48 घंटे में कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है.

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493