
दुबई- एशिया कप 2025 के सुपर-4 स्टेज के आखिरी मैच में भारत और श्रीलंका आमने-सामने थे। वैसे तो ये मुकाबला केवल औपचारिकता के लिए था क्योंकि टूर्नामेंट के मौजूदा सीजन के भारत पहले ही फाइनल में अपनी जगह पक्की कर चुका है। आगामी 28 सितंबर को खेले जाने वाले खिताबी जंग में भारत का सामना उनके चिर प्रतिद्वंदी पाकिस्तान से होगा। औपचारिक्ता के लिए खेले गए इस मुकाबले का नतीजा टाई रहा था। पहले बैटिंग करते हुए भारत ने श्रीलंका के सामने 202 रनों का पहाड़ जैसा स्कोर खड़ा किया था। इसके जवाब में श्रीलंका ने भी 4 विकेटों के नुकसान 202 रन बना डाले। जिसके बाद सीजन का पहला सुपर ओवर खेला गया। सुपर ओवर में श्रीलंका ने भारत को तीन रन का टारगेट दिया, जिसे टीम इंडिया ने 5 गेंद शेष रहते ही हासिल कर जीत अपने नाम की।
dharmpath.com dharmpath