ओडिशा पंचायत चुनाव में 36779 उम्मीदवार निर्विरोध जीते

भुवनेश्वर, 28 जनवरी (आईएएनएस)। राज्य निर्वाचन आयोग ने शनिवार को कहा कि ओडिशा पंचायत चुनाव में 36,779 उम्मीदवारों को निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया गया है।

आयोग के सचिव रबिंद्रनाथ साहू ने कहा कि इन उम्मीदवारों के खिलाफ किसी दूसरे उम्मीदवार ने पर्चा दाखिल नहीं किया, जिसके कारण उन्हें निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया गया।

साहू ने कहा कि जहां 36,222 उम्मीदवारों ने निर्विरोध रूप से वार्ड सदस्य का चुनाव जीता है, वहीं 209 ने सरपंच का चुनाव जीता है।

साहू ने कहा कि इसी तरह 347 उम्मीदवार समिति के सदस्य के रूप में निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं और एक उम्मीदवार जिला परिषद सदस्य का चुनाव निर्विरोध जीत गया है।

आयोग कार्यालय ने 189,099 उम्मीदवारों की अंतिम सूची जारी की थी, जो उम्मीदवारों द्वारा 21 जनवरी को नामांकन वापस लेने के बाद मैदान में थे।

इस बीच, तीन प्रमुख राजनीतिक दलों -बीजू जनता दल (बीजद), कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बाकी पदों के लिए अभियान तेज कर दिया है, जिनके लिए मतदान 13 फरवरी से 21 फरवरी तक होने हैं।

ओडिशा कांग्रेस ने पंचायत चुनाव के लिए घोषणा-पत्र जारी कर दिया है, वहीं भाजपा और बीजद के नेताओं ने ग्रामीण इलाकों में संबंधित उम्मीदवारों के लिए प्रचार शुरू कर दिया है।

तीनों राजनीतिक दलों ने ग्रामीण चुनावों के लिए अपने स्टार प्रचारकों की भी घोषणा की है।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रसाद हरिचंदन चुनाव अभियान शुरू कर चुके हैं, वहीं मुख्यमंत्री नवीन पटनायक, केंद्रीय मंत्री धर्मेद्र प्रधान और जुआल ओरम जल्द ही अपनी-अपनी पार्टियों के उम्मीदवारों के लिए प्रचार शुरू करेंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493