ओडिशा में ओलिव रिडले कछुओं ने 3.55 लाख अड्डे दिए

भुवनेश्वर, 20 फरवरी (आईएएनएस)। दुर्लभ प्रजाति के ओलिव रिडले क छुओं ने ओडिशा तट पर एक सप्ताह की अवधि के दौरान रिकॉर्ड 3.55 लाख अंडे दिए हैं।

बहरामपुर प्रभाग के मंडलीय वन अधिकारी आशीष कुमार बेहरा ने सोमवार को कहा, “ओलिव रिडले क छुओं ने 3,55,000 से ज्यादा अड्डे गंजाम तट के रुसिकुल्या नदी के मुहाने पर एक सप्ताह की अवधि के दौरान दिए हैं, जो अब तक का रिकॉर्ड है। बीते साल कछुओं ने 3,09,000 अड्डे दिए थे।”

उन्होंने कहा कि अड्डों की संख्या चार लाख तक पहुंच सकती है, क्योंकि रविवार रात की गणना अभी पूरी होनी है।

उन्होंने कहा, “अड्डे देने की शुरुआत 13 फरवरी से हुई, और इसके सोमवार को समाप्त होने की संभावना है।”

अधिकारी ने कहा कि ओडिशा के वन विभाग ने दुर्लभ कछुओं को अंडे देने के लिए उच्च सुरक्षा के इंतजाम किए हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493