ओडिशा में केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार के वाहन पर हमला

भुवनेश्वर, 24 जून (आईएएनएस)। ओडिशा के बारगढ़ जिले में शुक्रवार को बीजू जनता दल (बीजद) के कार्यकर्ताओं ने कथित रूप से भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार के वाहन पर हमले किए।

केंद्रीय कपड़ा राज्य मंत्री गंगवार के वाहन पर पुलिस की उपस्थिति में उस समय हमला किया गया, जब वह बारगढ़ जिले में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा आयोजित ‘विकास उत्सव’ में भाग लेने जा रहे थे।

सत्ताधारी बीजद कार्यकर्ताओं ने गंगवार और केंद्रीय खाद्य प्रसंसकरण राज्य मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति के बारगढ़ दौरे का विरोध किया।

बीजद कार्यकर्ताओं ने शहर में कई जगहों पर दोनों मंत्रियों को काले झंडे दिखाए।

हमले से भाजपा और बीजद के बीच वाकयुद्ध छिड़ गया।

गंगवार ने कहा, “बीजद के सदस्यों ने जिस तरह का व्यवहार मेरे साथ किया वह दुर्भाग्यपूर्ण है। इस मामले पर मुख्यमंत्री नवीन पटनायक को गौर करना चाहिए।”

साध्वी निरंजन ज्योति ने कहा, “जिस राज्य में केंद्रीय मंत्री सुरक्षित नहीं हैं, वहां आम लोगों के भाग्य के बारे में कोई सोच सकता है।”

गुडों को केंद्रीय मंत्री की कार को क्षति पहुंचाने की छूट देने के लिए प्रदेश भाजपा ने सत्ताधारी पार्टी और राज्य सरकार की निंदा की।

भाजपा नेता भृगु बख्शीपात्रा ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री नवीन पटनायक की शह पर गंगावार के प्रति शत्रुता दिखाई गई।

उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में भाजपा बीजद के मंत्रियों और पटनायक का विरोध करेगी।

इस बीच बारगढ़ पुलिस ने मंत्री को काले झंडे दिखाने और वाहन पर हमले के लिए बीजद के विधायक देबेश आचार्य समेत करीब 80 लोगों को हिरासत में ले लिया और पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया।

आचार्य ने इन्कार किया कि उन्होंने और अन्य बीजद कार्यकर्ताओं ने मंत्री के वाहन पर हमले किए।

उन्होंने संवाददाताओं से कहा, “किसी ने मंत्री के वाहन पर हमला नहीं किया। हमलोग लोकतांत्रिक तरीके से विरोध प्रकट कर रहे हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493