भुवनेश्वर, 24 जनवरी (आईएएनएस)। ओडिशा में गणतंत्र दिवस से पहले हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) के. बी. सिंह ने रविवार को यह जानकारी दी।
गणतंत्र दिवस के तहत राज्य की राजधानी में चार स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था लागू की गई है।
खुफिया ब्यूरो और अन्य सुरक्षा एजेंसियों से सुरक्षा से संबंधित खतरों के बारे में मिली जानकारी को देखते हुए पूरे राज्य में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है।
सिंह ने यहां महात्मा गांधी मार्ग पर परेड के फुल-ड्रेस रिहर्सल के निरीक्षण के बाद सभी जिलाधिकारियों और पुलिस अधीक्षकों से गणतंत्र दिवस के दिन सावधान रहने के लिए कहा।
सिंह ने कहा कि राज्य के नक्सल प्रभावित जिलों के लिए अतिरिक्त सुरक्षा उपाय किए जाएंगे।
भुवनेश्वर में गणतंत्र दिवस परेड की सलामी राज्यपाल एस. सी. जमीर लेंगे।
dharmpath.com dharmpath